ईसीआई की सख्त कार्रवाई: बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाए गए
भारत चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद रविवार देर रात मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पद से हटा दिया
By : एजेंसी
Update: 2026-03-16 03:37 GMT
चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही दो बड़े अफसरों की विदाई
- नंदिनी चक्रवर्ती और जगदीश मीणा पद से हटाए गए
- चुनाव आयोग का आदेश: हटाए गए अधिकारी चुनावी प्रक्रिया से दूर रहेंगे
कोलकाता। भारत चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद रविवार देर रात मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पद से हटा दिया।
आयोग की ओर से राज्य सरकार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 1993 बैच के आईएएस अधिकारी दुष्यंत नारीवाल को नया मुख्य सचिव एवं 1997 बैच की आईएएस अधिकारी संघमित्रा घोष को गृह सचिव नियुक्त किया गया है।
बयान में कहा गया है कि आयोग के आदेश तुरंत लागू किए जाएंगे और दोनों अधिकारियों की नियुक्ति रिपोर्ट सोमवार दोपहर तीन बजे तक आयोग को देनी होगी।
आयोग ने यह भी आदेश दिया कि स्थानांतरित किए गए दोनों अधिकारी - चक्रवर्ती और मीणा - चुनाव से जुड़े किसी भी मामले में शामिल नहीं हो सकते।