तमिलों का सम्मान नहीं करते है पीएम: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री तमिल लोगों को दूसरे दर्जे के नागरिक की तरह समझते हैं.;
तमिलनाडु में इस साल मई तक विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने राज्य में आज से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है चुनाव पहले तीन दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तमिल लोगों को सम्मान नहीं देने के आरोप लगाए हैं. मोदी के नए भारत में तमिल लोगों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं हो रहा है. उनके इस बयान के बाद देश के सियासत में तमिलनाडु से लेकर दिल्ली तक विवाद सियासत तेज हो गई है.
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री तमिल लोगों को दूसरे दर्जे के नागरिक की तरह समझते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में तमिल संस्कृति, भाषा और लोगों को लेकर कोई सम्मान नहीं है. मोदी सोचते हैं कि तमिल लोगों, संस्कृति और भाषा को अपने आदर्शों और संस्कृति के आधीन कर सकते हैं. नए भारत को लेकर उनका नजरिया है कि तमिलनाडु के लोगों को इस देश में दूसरे दर्जे का नागरिक होना चाहिए. इस देश में कई भाषाएं और संस्कृतियां हैं. हम महसूस करते हैं कि तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी सभी भाषाओं का देश में एक राज्य है.आपको बता दें कि राहुल गांधी का एक महीने में दूसरा तमिलनाडु का दौरा है. इससे पहले वे मकर संक्राति के पर्व पर राज्य पहुंचे थे. खास बात है कि बीते विधानसभाओं को देखते हुए कांग्रेस राज्य में अपनी स्थिति सुधारने की कोशिशों में जुट गई है. 2016 में कांग्रेस ने डीएमके के साथ गठबंधन कर 41 सीटों पर चुनाव लडी थी. जिसमें से महज 8 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी थी.
i