23 साल से फरार वारंटी गैंगस्टर को किया गिरफतार
न्यायालय से कई बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद भी कोतवाली जेवर के गैगस्टर द्वारा हाजिर नहीं होने पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के जमानतदारों को भी नोटिस जारी किये गये;
जेवर। न्यायालय से कई बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद भी कोतवाली जेवर के गैगस्टर द्वारा हाजिर नहीं होने पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के जमानतदारों को भी नोटिस जारी किये गये। बावजूद इसके आरोपित पुलिस उसे बीते 23वर्षों में गिरफतार नहीं कर सकी। पुलिस द्वारा सोमवार को आरोपित को सर्विलांस की मदद से जेवर खादर से गिरफतार कर न्यायालय में पेष किया है।
केतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह चैहान ने बताया कि हरियाणा के छांयसा थाना क्षेत्र के गांव झुप्पा का रहने वाला कुक्कू उर्फ कुक्की उुर्फ कुलवन्त के खिलाफ थाना जेवर में वर्ष 1999 में आईपीसी की धारा 457, 380 व 411 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस द्वारा आरोपित के खिलाफ वर्ष 2000 में गैंगस्टर की कार्यवाही की गई। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपित बीते 23वर्षों से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था जिसके खिलाफ कई बार न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किये गये तथा उसके जमानतियों को भी नोटिस तामील कराये गये।
उन्होंने बताया कि सोमवार को सर्विलांस की मदद से कोतवाली पुलिस ने आरोपित को जेवर खादर उर्फ मढैया गांव से हरियाणा की ओर जाने वाले मार्ग से हिरासत में लेकर न्यायालय में पेष किया है।