वेंकैया ने दी नवरोज की शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पारसी नववर्ष पर पारसी समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए देश की समृद्धि में योगदान के लिये उनका अभिनंदन किया है।;

Update: 2020-08-16 09:51 GMT

नयी दिल्ली । उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पारसी नववर्ष पर पारसी समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए देश की समृद्धि में योगदान के लिये उनका अभिनंदन किया है।

श्री नायडू ने रविवार को जारी एक संदेश में कहा कि पारसी समुदाय देश की सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग है। इस समुदाय का देश की समृद्धि में योगदान अभिनंदनीय है।

उन्होंने कहा, "पारसी नव वर्ष नवरोज़ के उल्लासमय अवसर पर पारसी बहनों-भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं! ये वर्ष आपके और आपके स्वजनों के लिए खुशियां, स्वास्थ्य और समृद्धि लाये।"

उपराष्ट्रपति ने कहा कि पारसी समुदाय ने देश के सम्मान और समृद्धि में अभिनंदनीय योगदान दिया है। पारसी समुदाय भारत की सांस्कृतिक विविधता का अभिन्न अंग रहा है और उसने हमारी सांस्कृतिक विरासत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुये नवरोज़ घर पर ही रह कर मनाएं। सावधान रहें, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।

Full View

Similar News