वेंक्टेश्वरा मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं का गौरवपूर्ण सम्मान
आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ’’वेंक्टेश्वरा मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026’’ का शानदार आयोजन किया गया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन दर्जन महिलाएँ हुईं सम्मानित
- काव्य पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को बनाया यादगार
- ब्रहमकुमारी बहनों को मिला विशेष सम्मान, मातृशक्ति को नमन
- महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम, मेरठ में गूँजा मातृशक्ति वंदन
मेरठ। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ’’वेंक्टेश्वरा मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026’’ का शानदार आयोजन किया गया। इस समारोह में मातृशक्ति के सम्मान में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओ ने काव्य पाठ समेत विभिन्न शानदार प्रस्तुतियाँ देकर इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली तीन दर्जन महिलाओं को पटका, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह देकर ’’वेंक्टेश्वरा मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026’’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजयोग एवं आध्यात्म के क्षेत्र में मातृशक्ति द्वारा नियंत्रित एवं शक्ति विश्व की सबसे बड़ी संस्था ब्रहमकुमारी की तीन दर्जन से अधिक बहनों को भी पटका, पगड़ी एवं तुलसी माला देकर सम्मानित किया गया।
वेंक्टेश्वरा संस्थान के डाॅ0 सी0वी0 रमन सभागार में आयोजित ’’वेंक्टेश्वरा मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, विख्यात साहित्यकार एवं कवियत्री व वेंक्टेश्वरा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डाॅ0 मधु चतुर्वेदी, प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, बी0के0 विमल देवी आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवति करके किया।
अपने सम्बोधन में वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति पद पर महामहिम द्रापदी मुर्मू एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद पर आदरणीया महामहिम आनंदी बेन पटेल का आसीन होना इस बात का परिचायक है कि आज भारत में महिलायें शिखर पर स्थापित है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-बेटी खिलाओ’’ एवं ’’नारी वंदन’’ जैसी शानदार योजनाओं से देश में मातृशक्ति का सम्मान बढ़ा है। प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि सदियो से ही भारत में मातृशक्ति का वंदन होता रहा है एवं मातृशक्ति हमेशा वंदनीय रहेगी।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली शीर्ष महिलाओ में विख्यात साहित्यकार एवं महाकवियत्री डाॅ0 मधु चतुर्वेदी, ब्रहमकुमारी पश्चिमी यूपी की बी0के0 विमल दीदी, बी0के0 निर्दोष दीदी, बी0के0 रचना दीदी, मानविकी से डाॅ0 स्नेहलता गोस्वामी, पैरामेडिकल क्षेत्र से डाॅ0 रीना जोशी एवं दीक्षा, नर्सिंग से डाॅ0 मंजरी राणा, डाॅ0 करूणा जोशी, एग्रीकल्चर क्षेत्र से डाॅ0 ज्योति सिंह, डाॅ0 आशिया वाहिद, रिसर्च से डाॅ0 शिल्पा रैना, प्रबन्धन क्षेत्र में डाॅ0 अंशु, डाॅ0 शहजादी खातून, डाॅ0 श्रद्धा पाण्डेय, इन्दुवाला, अनुषा कर्णवाल, हुमा कौसर, निशा, सुमनदीप कौर, शिवानी, अंजलि ठाकुर, एस0एस0 बघेल, डाॅ0 अरूण कुमार गोस्वामी, डाॅ0 विकास कुमार पाण्डेय, डाॅ0 श्रीराम गुप्ता, शक्ति ध्वज, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज कुमार, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।