राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ताओं ने स्वतंत्र और न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की है;
सीजेआई सूर्यकांत की पीठ करेगी अहम सुनवाई
- एसआईटी रिपोर्ट में सुरक्षा खामियों का खुलासा
- कर्मचारियों ने कपड़ों और जूतों में छिपाई नकदी
नई दिल्ली। अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ताओं ने स्वतंत्र और न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की है।
यह मामला भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है। पीठ में जस्टिस जायमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहन भी शामिल हैं। इस बीच, अयोध्या पुलिस ने मामले के तीन मुख्य आरोपितों में से एक अनुकल्प मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसआईटी की रिपोर्ट में सुरक्षा चूक
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की प्रारंभिक जांच ने मंदिर की गिनती कक्ष में गंभीर सुरक्षा खामियों की ओर इशारा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, स्टाफ ने नकदी के बंडल अपने कपड़ों, जेबों, जूतों और व्यक्तिगत सामान में छिपाए।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में 27 अप्रैल से 5 जून के बीच लगभग 70 संदिग्ध घटनाएं सामने आईं, जिनमें कर्मचारियों को नकदी छिपाते हुए देखा गया। एसआईटी ने माना कि गिनती हाल में प्रवेश और निकासी बिंदुओं पर कोई ठोस जांच नहीं थी और कर्मचारियों के सामान की निगरानी भी बेहद कमजोर रही।