ओटीएस योजनाः परिषद कार्यालय में लगातार लग रही विशेष हैल्प डेस्क

आवास एवं विकास परिषद में ओटीएस के लिए मिल रहे आवेदनों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। लोगों में बकाय जमा करने को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है;

By :  Deshbandhu
Update: 2026-07-11 05:20 GMT

अब तक मेरठ 162 व हापुड़ के 5 आवंटियों ने किया आवेदन 

  • 17 जुलाई 2026 है अंतिम तिथि
  • योजना का लाभ लेने के लिए शेष डिफाल्टरों से अधिकारियों की अपील 

मेरठ। आवास एवं विकास परिषद में ओटीएस के लिए मिल रहे आवेदनों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। लोगों में बकाय जमा करने को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं परिषद भी इस मौके को गंवाना नहीं चाहता और इसके लिए सम्पत्ति कार्यालय में ही हैल्प डेस्क बनाकर आवंटियों को लगातार सहयोग किया जा रहा है। 

सम्पत्ति अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि ओटीएस योजना के अन्तर्गत अब तक मेरठ से 162 एवं हापुड़ योजना के 5 डिफाल्टर ने अब तक आवेदन किया है। आवंटियों की सुविधा के दृष्टिगत आज यानि द्वितीय शनिवार को भी कार्यालय खोला गया है। कार्यालय में विशेष रूप से ओटीएस हैल्प डेस्क पर आवंटियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। वहीं नए डिफाल्टरों के आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने ये भी बतया कि 17 जुलाई 2026 ओटीएस योजना के आवेदनों के लिए अंतिम तिथि निर्धारित है। शेष डिफाल्टरों से अपील कर कहा कि सभी डिफाल्टर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना ओटीएस योजना में आवेदन करें और शासन द्वारा लागू योजना का लाभ उठाएँ। यदि इस योजना में किसी भी शेष डिफाल्टर ने अंतिम तिथि तक आवेदन नहीं किया तो उसके बाद उनकी संपत्ति का निरस्तीकरण कर परिषद की ओर से नियमानुसार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।

Tags:    

Similar News