हर्रा नगर पंचायत में शपथ ग्रहण, विकास कार्यों को मिली नई गति

बुधवार को नगर पंचायत हर्रा में शासन द्वारा नामित सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुए, जिनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही

Update: 2026-03-26 05:27 GMT

नव-नामित सदस्यों ने ली शपथ, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प

  • डॉ. मीनाक्षी भराला का संदेश: समन्वय से होगा नगर का विकास
  • चेयरमैन ने दिलाई पद की शपथ, क्षेत्रीय विकास पर जोर

सरूरपुर। बुधवार को नगर पंचायत हर्रा में शासन द्वारा नामित सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुए, जिनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला शामिल हुईं। उन्होंने नव-नामित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सदस्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।

नगर पंचायत खिवाई में ब्लॉक प्रमुख सरूरपुर ठाकुर मनोज चौहान ने भी अपने संबोधन में कहा कि नामित सभासदों की जिम्मेदारी है कि वे क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं और जनता के विश्वास को बनाए रखें।

वहीं नगर पंचायत हर्रा में नामित सभासद पवन कुमार, प्रदीप कुमार और राधेश्याम को चेयरमैन कुंवर मौहम्मद अली द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने नव-नामित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में हाजी बल्लु पहलवान, अशोक मास्टर, पंडित आदेश फौजी, मुकेश शास्त्री, रविंद्र चौहान, कुलदीप चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नगर पंचायत हर्रा की अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

Similar News