नोएडा की लोटस सोसाइटी में भीषण आग

नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलवर्ड सोसाइटी में शॉर्ट सर्किट आग लग गई। दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर भेजी गई है। आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है;

By :  Deshbandhu
Update: 2026-05-22 18:10 GMT

टॉप फ्लोर का फ्लैट राख में तब्दील

  • शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी
  • चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
  • राहत: कोई जनहानि नहीं, लोग सुरक्षित

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलवर्ड सोसाइटी में शॉर्ट सर्किट आग लग गई। दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर भेजी गई है। आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। आग अन्य फ्लैटों तक नहीं पहुंचे इसके लिए आग के दायरे को कम किया जा रहा है। आग की वजह से सोसाइटी की लाइट को काट दिया गया है। आग से सामान जला है लेकिन कोई फंसा नहीं है।

नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में शुक्रवार रात टॉप फ्लोर पर बने एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। हालांकि फ्लैट ऊंचाई पर होने की वजह से आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में बिल्डिंग में लगे फायर एक्सटिंग्विशर और फायर सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

आग इतनी तेज थी कि फ्लैट में रखा घरेलू सामान जल गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय फ्लैट में कोई फंसा नहीं था और समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। आसपास के फ्लैटों को भी एहतियातन खाली कराया गया है ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

Similar News