हापुड़ के निजी अस्पताल में भीषण आग
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सोमवार तड़के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर धुएं से भर गया और मरीजों व उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई;
By : एजेंसी
Update: 2026-07-27 02:00 GMT
धुएं से भरा अस्पताल परिसर, मरीजों में अफरा-तफरी
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सोमवार तड़के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर धुएं से भर गया और मरीजों व उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
मरीजों को निकालने का अभियान
घटना के समय अस्पताल में कई मरीज मौजूद थे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया।
जांच और स्थिति
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।