77 करोड़ से अधिक के बकाये पर बिल्डर डायरेक्टर गिरफ्तार
बकाया राजस्व वसूली को लेकर दादरी तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 77 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक का बकाया जमा नहीं करने पर राजस्व विभाग की टीम ने अंसल हाईटेक टाउनशिप और उत्तम स्टील्स एसोसिएट्स लिमिटेड के डायरेक्टर बंटी को गिरफ्तार कर लिया;
अंसल हाईटेक टाउनशिप और उत्तम स्टील्स एसोसिएट्स लिमिटेड पर बकाया है रकम
- डीएम के निर्देश पर दादरी तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा। बकाया राजस्व वसूली को लेकर दादरी तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 77 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक का बकाया जमा नहीं करने पर राजस्व विभाग की टीम ने अंसल हाईटेक टाउनशिप और उत्तम स्टील्स एसोसिएट्स लिमिटेड के डायरेक्टर बंटी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की जानकारी के अनुसार, कंपनी पर 77 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की धनराशि बकाया थी। इसकी वसूली के लिए प्रशासन की ओर से आरसी जारी की गई थी। इसके बावजूद कंपनी की ओर से बकाया रकम जमा नहीं की गई। राजस्व विभाग की ओर से लगातार वसूली के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन भुगतान नहीं होने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
डीएम के निर्देश पर दादरी एसडीएम की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने डायरेक्टर बंटी को पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद बकाया राजस्व जमा नहीं करने वाले बिल्डरों में हलचल मच गई है।
प्रशासन की इस कार्रवाई को बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली के अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बकाया धनराशि की वसूली के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।