मवाना नगर पालिका में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर विशेष बैठक आयोजित

शासन के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद मवाना में गुरुवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं ‘दस्तक’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया

By :  Deshbandhu
Update: 2026-03-26 21:00 GMT

मवाना। शासन के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद मवाना में गुरुवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं ‘दस्तक’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक अपराह्न 3रू00 बजे पालिका कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के सहयोग से अप्रैल माह 2026 में प्रस्तावित अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का आयोजन मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा जारी पत्र के अनुपालन में किया गया। बैठक में संचारी रोगों, विशेषकर दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया एवं अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हरिदास ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ‘घर-घर दस्तक’ अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करने, लक्षणों की पहचान करने तथा समय पर उपचार के लिए प्रेरित करने पर विशेष बल दिया।

Similar News