लखनऊ में सपा की अहम बैठक, अखिलेश तय करेंगे सदन की रणनीति

समाजवादी पार्टी (सपा) की एक अहम बैठक आज लखनऊ में आयोजित की जा रही है। सुबह 11 बजे सपा विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे

Update: 2026-02-08 05:14 GMT

बजट सत्र से पहले सपा का मंथन, सरकार को घेरने की तैयारी

  • महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के तीखे तेवर
  • सपा विधायकों को मिलेगा निर्देश- सत्र में एकजुट और मुखर रहें
  • 9 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, सदन में हंगामे के आसार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) की एक अहम बैठक आज लखनऊ में आयोजित की जा रही है। सुबह 11 बजे सपा विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। बैठक में आगामी बजट सत्र को लेकर सदन के भीतर और बाहर सरकार को घेरने की रणनीति तय की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जनहित से जुड़े सवालों पर सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा करने का विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। बैठक में विधायकों को सत्र के दौरान एकजुट होकर मुखर भूमिका निभाने के निर्देश दिए जा सकते हैं। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के तीखे तेवरों के चलते सदन में हंगामे के आसार भी जताए जा रहे हैं। सपा की रणनीति सरकार को जवाबदेह बनाने और जनसमस्याओं को सदन के केंद्र में लाने पर केंद्रित रहेगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू हो रहा है। सपा नेतृत्व इस सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, विशेष गहन पुनरीक्षण और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

Tags:    

Similar News