उत्तर प्रदेश बन गया है बलात्कार प्रदेश : लल्लू

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को कहा कि लॉकडाउन में प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है

Update: 2020-05-14 04:50 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को कहा कि लॉकडाउन में प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। बलात्कार और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के आंकड़ों में प्रदेश शीर्ष पर पहुँच गया है।

श्री लल्लू ने कहा कि अभी तक 150 से ज्यादा बलात्कार के मामले दर्ज हुये है। आगरा में नाबालिग किशोरी की बलात्कार के बाद हत्या किये जाने पर कड़ा रोष जताते हुये कहा कि योगी सरकार में अपराधी खुले आम घूम रहे है, अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है, आम आदमी सहमा हुआ है।

Full View

Tags:    

Similar News