उत्तर प्रदेश : ललितपुर ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

उत्तर प्रदेश में ललितपुर के कोतवाली महरौनी क्षेत्र में आज ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल

Update: 2019-07-07 19:54 GMT

ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर के कोतवाली महरौनी क्षेत्र में आज ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस ने कहा कि ग्राम कुआ घोसी में साइकिल सवार मथुरा प्रसाद (60) और पारीछत कुशवाहा (65) सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे कि इसी दौरान ट्रैक्टर ने साइकिल सवारों को रौंद दिया।

इस हादसे में मथुरा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Full View

Tags:    

Similar News