उत्तर प्रदेश : बारिश के दौरान खंभा गिरने से दिव्यांग की मौत

उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के धानेपुर क्षेत्र में आज बारिश के समय बिजली का खंभा गिरने से उसके नीचे दबकर एक दिव्यांग की मृत्यु

Update: 2019-07-09 17:14 GMT

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के धानेपुर क्षेत्र में आज बारिश के समय बिजली का खंभा गिरने से उसके नीचे दबकर एक दिव्यांग की मृत्यु हो गयी ।

पुलिस सूत्रों के मुताबित मुसद्दी गांव निवासी 45 वर्षीय दिव्यांग डाक्टर श्रीवास्तव गांव के पास एक बाग में फूल तोड़ रहा था ।

उसी समय अचानक बारिश में बिजली का खंभा गिर गया और उसके नीचे दबने से बेहोश हो गया। इलाज के लिये अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया । इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Full View

Tags:    

Similar News