उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़ें वित्तीय प्रतिबंध लगाये जायेंगे
दक्षिण कोरिया और अमेरिका आज उत्तर कोरिया पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाने के लिये सहयोग मजबूत करने को लेकर सहमत हुये हैं। दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्री ने यह जानकारी दी।
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-03-02 12:06 GMT
सोल। दक्षिण कोरिया और अमेरिका आज उत्तर कोरिया पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाने के लिये सहयोग मजबूत करने को लेकर सहमत हुये हैं। दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्री ने यह जानकारी दी।
अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन मनुचीन और दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्री यो ली हो ने आज टेलिफोन पर बातचीत के दौरान इस वर्ष 12 फरवरी को उत्तरी कोरिया की ओर से बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण पर गंभीर चिंता जताते हुये उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के साथ साथ दोनों देशों की ओर से भी प्रतिबंध बढ़ाने को लेकर सहमति जतायी।
दोनों नेताओं ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों की बात दाेहराते हुये वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के जी 20 सम्मेलन के दौरान इस संबंध में गंभीर बातचीत को लेकर सहमती भी जतायी।