यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी 

 यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 18 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की जिसमें उन्होंने अयोध्या से पवन पांडे को समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।

Update: 2017-01-20 18:18 GMT

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज 191 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद 18 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की जिसमें उन्होंने अयोध्या से पवन पांडे को समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया और कैसरगंज से बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा को टिकट दिया।  

शिवपाल यादव ने एमएलसी आशु मलिक के साथ कथित तौर पर मारपीट के आरोप में पवन पांडे को  सपा से बर्खास्त किया था लेकिन गुरुवार को ही उनकी सपा में वापसी हुई थी  और अब वह अखिलेश की लिस्ट में अपनी जगह बना चुके है। 209 प्रत्याशियों की सूची में 56 मुस्लिम और 22 यादवों को मिली जगह । 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News