यूपी: सरयू नदी में युवक की डूब कर मौत
उत्तर प्रदेश में फैजाबाद के अयोध्या में सरयू नदी में डूब कर एक युवक की मृत्यु हो गयी;
By : एजेंसी
Update: 2017-09-05 17:25 GMT
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में फैजाबाद के अयोध्या में सरयू नदी में डूब कर एक युवक की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने आज यहाँ बताया कि चंडीगढ़ लुधियाना से छह-सात युवक अयोध्या में विवादित श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला व प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने आये थे।
उन्होंने बताया कि कल देर शाम सरयू नदी में ये लोग स्नान करने गये थे कि गहरे पानी में चले जाने पर एक पच्चीस वर्षीय युवक की डूब जाने से मृत्यु हो गयी।