यूपी: अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान में 2  ट्रैक्टर सीज

उत्तर प्रदेश के बांदा में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज मटौन्ध क्षेत्र में अवैध खनन की गिट्टी भरे दो ट्रैक्टर सीज कर दिये गये।

Update: 2017-11-15 12:37 GMT

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज मटौन्ध क्षेत्र में अवैध खनन की गिट्टी भरे दो ट्रैक्टर सीज कर दिये गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तहसीलदार सदर द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में पकड़े गये ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि वह सीमावर्ती मध्यप्रदेश के गौरिहार पहाड़ से गिट्टी का खनन कर लाये हैं।

खनन सम्बन्धी प्रपत्र न पाए जाने पर पकड़े गये दोनों ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि यह दोनों ट्रैक्टर मटौन्ध निवासी एक ही व्यक्ति के हैं।

Tags:    

Similar News