अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या की

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के कमालपुर गाँव में अज्ञात बदमाशों ने अपने खेत की रखवाली करने गई एक बृद्ध महिला की हत्या कर उसके जेवरात लूट लिये हैं।

Update: 2020-01-22 12:52 GMT

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के कमालपुर गाँव में अज्ञात बदमाशों ने अपने खेत की रखवाली करने गई एक बृद्ध महिला की हत्या कर उसके जेवरात लूट लिये हैं।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के पिछोर की हिम्मतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित कमालपुर गाँव की निवासी इंद्राणी लोधी (65) सोमवार की रात अपने खेत की रखवाली करने गई थी। जहाँ खेत में बनी झोपड़ी में सोते समय अज्ञात बदमाशों ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और उसके द्वारा कान एवं नाक में पहने गए सोने के जेवर लूट लिए। उसका शव पुलिस ने कल झोपड़ी से बरामद किया।

इस मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 Full View

Tags:    

Similar News