यूएचसी पुरस्कारों का वितरण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार को दिल्ली यूनीवर्सल हेल्थ केयर (यूएचसी) अवार्ड प्रदान किए;
By : एजेंसी
Update: 2019-12-12 23:21 GMT
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार को दिल्ली यूनीवर्सल हेल्थ केयर (यूएचसी) अवार्ड प्रदान किए। यह पुरस्कार प्राथमिक चिकित्सा में बेहतरीन कार्य करने वाले राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश की टीमों को दिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, "हम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर व तेजी से पहुंचाने में प्रयासरत हैं।" वहीं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि लोगों के स्वस्थ होने से ही विश्व स्वस्थ होता है।