यूरो कप पर 23 अप्रैल को बयान जारी कर सकता है यूएफा

कोरोना वायरस के खतरे के कारण स्थगित हुए यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट को नये सिरे से कराने की नयी योजना पर यूएफा 23 अप्रैल को बयान जारी कर सकता

Update: 2020-04-16 11:20 GMT

मैड्रिड  । कोरोना वायरस के खतरे के कारण स्थगित हुए यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट को नये सिरे से कराने की नयी योजना पर यूएफा 23 अप्रैल को बयान जारी कर सकता है।

रॉयल स्पेनिश फुटबॉल महासंघ (आरएफईएफ) ने इस बात की जानकारी दी। यूरो कप का आयोजन यूरोप के 12 शहरों में 12 जून से 12 जुलाई तक होना था लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

आरएफईएफ के अनुसार यूएफा का बयान टूर्नामेंट की नयी योजना और मेजबान शहरों को लेकर हो सकता है।

 


Full View

Tags:    

Similar News