शिवपुरी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में एक नदी के पास से दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं, जिनकी गोली मारकर हत्या की गयी है।

Update: 2020-06-19 11:16 GMT

शिवपुरी । मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में एक नदी के पास से दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं, जिनकी गोली मारकर हत्या की गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल बरामद किए गए इन दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान खालिद (25) और इरफान (24) के रुप में हुयी है। फिलहाल गोली मारने का कारण और आरोपियों का पता नहीं चल सका है।
 

Full View

Tags:    

Similar News