व्हाट्सएप का टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर शुरू

।  व्हाट्सएप ने अपने उपभोक्ताओं के खातों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए टू-स्टेप वैरिफिकेशन फीचर शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप पिछले कई महीनों से टू-स्टेप वैरिफिकेशन प्रक्रिया पर काम कर रही थी।

Update: 2017-02-11 13:31 GMT

नई दिल्ली।  व्हाट्सएप ने अपने उपभोक्ताओं के खातों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए टू-स्टेप वैरिफिकेशन फीचर शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप पिछले कई महीनों से टू-स्टेप वैरिफिकेशन प्रक्रिया पर काम कर रही थी।

टू-स्टेप वैरिफिकेशन फीचर से यूजर्स के अकाउंट की सिक्योरिटी और ज्यादा कड़ी हो जाती है, क्योंकि यह ऑथेंटिकेशन के लिए एक अतिरिक्त मेथड का इस्तेमाल करता है। इस फीचर का उद्देश्य किसी दूसरे को आपके फोन नंबर का इस्तेमाल करने से रोकना है।

इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को अपडेट का इंतजार करना होगा। कंपनी ने अपने ब्लॉग में बताया, “यह एक वैकल्पिक फीचर है, जिसका इस्तेमाल अकाउंट को और ज्यादा सिक्योर करने के लिए किया जाता है।

जब यूजर टू-स्टेप वैरिफिकेशन को इनेबल करते हैं तो उनसे एक छह डिजिट का पासकोड बनाने के लिए कहा जाता है। जब भी कोई व्हाट्सऐप पर फोन नंबर वैरिफाई करेगा तो इस पासकोड को मांगा जाएगा।” बता दें कि दुनियाभर के कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर टू-स्टेप वैरिफिकेशन फीचर का इस्तेमाल पहले से किया जा रहा है। ऐप्पल, गूगल, इस्टाग्राम और ट्विटर जैसी लगभग सभी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने यूजर को टू-स्टेप वैरिफिकेशन की सुविधा देती आ रही हैं।

Tags:    

Similar News