मुखिया के भतीजे समेत दो की गोली मारकर हत्या

बिहार में समस्तीपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मुखिया के भतीजे और एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है।

Update: 2020-02-27 13:13 GMT

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मुखिया के भतीजे और एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के रजबा पंचायत के मुखिया मो. मुमताज के भतीजे जुल नुरैन उर्फ सबा (21) कल रात जब अपने दरवाजे पर था तभी मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद अपराधियों ने उसको गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 को शव के साथ जाम कर प्रर्दशन किया। वहीं, अपराधियों ने इसी थाना क्षेत्र के ठगवा चौक के पास पशुपालक किसान लालबाबू राय (45) की भी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Full View

Tags:    

Similar News