सहारनपुर में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में आज एक मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गये। बदमाशों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी भी घायल
By : एजेंसी
Update: 2019-07-23 14:36 GMT
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में आज एक मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गये। बदमाशों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्रा ने कहा कि कल देर रात पुलिस और बदमाशो के बीच हुई गोलीबारी में पुलिस आरक्षी जितेन्द्र के अलावा दो इनामी बदमाश सागर और पोपीन घायल हो गये जबकि इनका एक साथी अन्धेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया।
घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि बदमाशो के कब्जे से हथियार एवं गोली बारूद के अलावा मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गयी है।
गिरफ्तार बदमाशों पर लूट, चोरी के कई मामले कुतुबशेर और तीतरो मे दर्ज है। दोनो बदमाशों पर दस -दस हजार रूपये का इनाम घोषित था। पुलिस को इनकी अर्से से तलाश थी।