राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट चैम्पियनशिप के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

मथुरा स्थित गणेशरा स्टेडियम में टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इण्डिया व के तत्वाधान में आयोजन होने वाले राष्ट्रीय अंडर-17 टेनिस क्रिकेट चैम्पियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के 2 बालक खिलाड़ी का चयन हुआ

Update: 2019-09-17 11:38 GMT

ग्रेटर नोएडा। मथुरा स्थित गणेशरा स्टेडियम में टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इण्डिया व के तत्वाधान में आयोजन होने वाले राष्ट्रीय अंडर-17 टेनिस क्रिकेट चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम में गौतमबुद्ध नगर के 2 बालक खिलाड़ी का चयन हुआ है। राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में देश भर की 22 टीम भागीदारी करेंगी। उत्तर प्रदेश की टीम मथुरा में ही अभ्यास कैंप कर रही है। चयनित दो खिलाड़ियों में दीपांशु शर्मा,  लक्की शर्मा, विश्व भारती पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के हैं। गौतमबुद्ध नगर टेनिस क्रिकेट संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र नागर व सचिव रजनीकान्त ठाकुर ने खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश टीम में चयनित के लिए बधाई व राष्ट्रीय मैच में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इन दोनों का चयन मुरादाबाद में आयोजित हो चुकी उत्तर प्रदेश टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में हुआ था। तकनीकी सचिव प्रशान्त मिश्रा व कोच अंकुर यादव के अनुसार जीबी नगर टीम जीत तो नहीं पायी थी, मगर उत्तर प्रदेश की 25 टीमों में जीबी नगर टीम टॉप 7 रेंकिंग में अपना स्थान कायम किया। बॉलिंग व बेटिंग के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर दीपांशु शर्मा व लक्की शर्मा को उत्तर प्रदेश की 16 खिलाड़ियों की टीम में स्थान प्राप्त हुआ। 


राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को भारत टेनिस क्रिकेट टीम में चयन होगा, जो इण्टरनेशनल स्तर के प्रतियोगिताओं के लिए तैयार की जाएगी।

Tags:    

Similar News