दो मोटर साइकिलों की भिडंत में दो लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में दो मोटर साइकिलों की आमने सामने की भिडंत में दो लोगों की मृत्यु हो गयी है।

Update: 2019-12-26 12:13 GMT

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में दो मोटर साइकिलों की आमने सामने की भिडंत में दो लोगों की मृत्यु हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर शाम मरोल चौक पर दो मोटर साइकिलें आपस में टकरा गयीं, जिससे दो लोगों की मृत्यु हो गयी। मृतक युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Full View

Tags:    

Similar News