बलिया में जीप पलटने से चालक समेत दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र में तेज रफ्तार जीप के पलटने से चालक सहित दो लोगों की मौत;

Update: 2019-08-20 10:44 GMT

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र में तेज रफ्तार जीप के पलटने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस नो आज जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कि सोमवार की देर शाम गड़वार कस्बा निवासी मंटू गोंड़(35) बछईपुर चट्टी से जीप से गड़वार आ रहा था।

जीप बहेरी निवासी 40 वर्षीय अनवर अली चला रहा था। चोगड़ा चट्टी के पास दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित जीप पलट गई। इस हादसे में मंटू की घटनास्थल पर और अनवर की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।

Full View

Tags:    

Similar News