मिर्जापुर में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले में आज आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

Update: 2019-07-27 18:58 GMT

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले में आज आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से झुलस गये ।

पुलिस ने कहा कि देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गांव में कृष्ण (15) और पंकज (16) धान की रोपाई कर रहे थे कि अचानक गरज के साथ वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों झुलस गये जिसमें कृष्ण की मृत्यु हो गई जबकि पंकज को भर्ती कराया गया है।

एक अन्य घटना मडिहान क्षेत्र के शिष्टा मवहारी गांव की है। पुलिस के अनुसार गांव की बन्दना (17) अपनी सहेली के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी।

कि अचानक वर्षा के बाद आकाशीय बिजली गिरने से उसकी घटनास्थल पर ही झुलस कर मृत्यु हो गयी जबकि सहेली घायल है। 

Full View

Tags:    

Similar News