कार और खड़ी लाॅरी की टक्कर में दो की माैत,दो घायल

तेंलगाना में सिदीपेट जिले के कोनदापाका में आज एक कार आैर खड़ी लॉरी की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हाे गई और दो अन्य घायल हो गए;

Update: 2017-08-27 13:17 GMT

सिदीपेट।  तेंलगाना में सिदीपेट जिले के कोनदापाका में आज एक कार आैर खड़ी लॉरी की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हाे गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार सवार लोग हैदराबाद से करीमनगर जा रहे थे और इसी दौरान कोनदापाका में खड़ी सरियाें से लदी एक लाॅरी से इसकी टक्कर हाे गई। इस हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत हाे गई और दो अन्य घायल हाे गए।

इन्हें पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Similar News