प.बंगाल में चाय की दुकान से टकराया ट्रक, पांच लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 512 पर सोमवार तड़के सामान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित चाय की एक दुकान से टकरा गया जिसमें पांच लोगों की मौत
गंगारामपुर । पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 512 पर सोमवार तड़के सामान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित चाय की एक दुकान से टकरा गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को पहले कोलकाता से लगभग 400 किलोमीटर दूर गंगारामपुर अस्पताल ले जाया गया और बाद में मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें माल्दा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में स्थानांतरित किया गया।
दुर्घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों में तीन नागरिक स्वयंसेवक हैं। हादसे में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। आज तड़के करीब ढ़ाई बजे घटी इस दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और उसका हेल्पर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।