उप्र : छह आईएएस अधिकारियों का तबादला
उत्तर प्रदेश में लगातार आईएएस अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार (Tuesday) को छह आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.
By : देशबन्धु
Update: 2022-11-22 19:58 GMT
लखनऊ (Lucknow), . उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लगातार आईएएस अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार (Tuesday) को छह आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.
शासन की ओर से जारी सूची के आधार पर जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें सबसे पहले अलीगढ़ (Aligarh) के मंडलायुक्त गौरव दयाल का नाम है. उन्हें वहां से हटाकर अयोध्या (Ayodhya) का मंडलायुक्त बनाया गया है. वहीं, अयोध्या (Ayodhya) के मंडलायुक्त नवदीप रिणवा को अलीगढ़ (Aligarh) भेजा गया है. इसी तरह विंध्याचल मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा को बस्ती मंडल के नया आयुक्त बनाया गया है. प्रबंध निदेशक उप्र मेडिकल सप्लाई काॅरपोरेशन डा. मुथुकुमार स्वामी बी. को प्रभारी आयुक्त विंध्याचल मंडल, मीरजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.