देश में कुल 1,310 कोरोना टेस्ट लैब

देश भर में कोरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,310 हो गयी है।

Update: 2020-07-27 11:17 GMT

नयी दिल्ली । देश भर में कोरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,310 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में तीन लैब और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी लैब की संख्या 906 तथा निजी लैब की 404 है।

इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 668 (सरकारी: 407 , निजी: 261) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 536 (सरकारी: 467, निजी: 69) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 106 (सरकारी: 32, निजी: 74) हैं।

इन 1,310 लैब ने 26 जुलाई को कोराेना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड 5,15,472 स्वाब की जांच की। इस तरह अब तक कुल 1,68,06,803 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि छह माह पहले 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध थी लेकिन अब देश भर के 1,310 लैब कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने में लगातार जुटे हैं।
 

Full View

Tags:    

Similar News