देश में कुल 1,253 कोरोना टेस्ट लैब

देश भर में कोरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,253 हो गयी है।

Update: 2020-07-18 14:25 GMT

नयी दिल्ली  । देश भर में कोरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,253 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में नौ लैब और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी लैब की संख्या 885 तथा निजी लैब की 368 है।

इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 643 (सरकारी: 395 , निजी: 248) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 507 (सरकारी: 453, निजी: 54) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 103 (सरकारी: 37, निजी: 66) हैं। इन 1,253 लैब ने 17 जुलाई को कोराेना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए रिकॉर्ड 3,61,024 स्वाब की जांच की। इस तरह अब तक कुल 1,34,33,742 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमण के 34,884 नये मामलों का पता चला है, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,58,692 हो गयी है।

उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा थी, मार्च में लैब की संख्या बढ़कर 121 हुई और अब देश भर के 1,253 लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध है।
 

Full View

Tags:    

Similar News