हरदोई में बस की चपेट में आकर तीन युवको की मौत
उत्तर प्रदेश में हरदोई के कासिमपुर क्षेत्र में आज शिव मंदिर में दर्शन करके लौट रहे तीन युवको की तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर मौत;
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई के कासिमपुर क्षेत्र में आज शिव मंदिर में दर्शन करके लौट रहे तीन युवको की तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यह कहा कि मल्लावां के मोहद्दीनपुर निवासी सर्वेश(18), सण्डीला के माहमऊ निवासी विनोद(20) और अतरौली के छावन निवासी सुभाष(21) सण्डीला के आंसू तिराहे पर रहते थे।
रविवार शाम एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीनों मल्लावां गंगा जी में स्नान करके शिव मंदिर में जल चढाने की बात कहकर घर से निकले थे। सुबह लौटते समय गौसगंज चौकी के नजदीक मेढवा पुलिया के समीप एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इस हादसे में तीनों युवको की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।
शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।