दिल्ली में नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास हादसा, ट्रेन से कटकर 3 लोगों की मौत
पश्चिमी दिल्ली में आज सुबह नांगलोई रेलवे स्टेशन के समीप एक तेज रफ्तार रेलगाड़ी की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई
By : एजेंसी
Update: 2018-10-29 10:52 GMT
नयी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में आज सुबह नांगलोई रेलवे स्टेशन के समीप एक तेज रफ्तार रेलगाड़ी की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह साढ़े सात बजे के आसपास हुई और इस हादसे में मारे गए दो लोगाें की पहचान मुकेश वर्मा और सुशील के तौर पर की गई है जो प्रेम नगर और मंगोलपुरी के रहने वाले थे। तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।