छत्तीसगढ़ में परिवार के तीन लोगों की जहर खाने से मौत
एक ही परिवार के सदस्यों की ज़हर खाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत और दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के नेवसा गांव में एक ही परिवार के सदस्यों की ज़हर खाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत और दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के नेवसा गांव निवासी सत्तू साहू(35) के पत्नी के साथ कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और इसी मसले का सुुलझाने उसकी सास भी घर आयी हुई थी। कल रात सत्तू ड्यूटी पर गया हुआ था।
घर में पत्नी पार्वती (30), पुत्र विकास(18) आैर दो पुत्रियां निकिता(15) नीलम(13) तथा पार्वती की मां गुलाबा साहू घर पर थी। सत्तू के जाने के बाद सब भोजन कर सोने चले गये।
पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि खाने में जहर मिलाया गया होगा और उसी खाने को खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी गयी। बाद में गुलाबा, निकिता, और नीलम ने दम तोड़ दिया होगा जबकि पार्वती और विकास अचेत हो गये थे। सुबह सत्तू ने घर लौटने पर माजरा देखा और इसकी सूचना पड़ोसियों एवं पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्वती और विकास को अस्पताल में भर्ती कराया , जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।