हिमाचल के हमीरपुर में टैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुजानपुर थानांतर्गत आज सुबह एक टैक्टर ट्रॉली पलटने से इस पर सवार तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गये
By : एजेंसी
Update: 2020-12-23 17:14 GMT
शिमला। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुजानपुर थानांतर्गत आज सुबह एक टैक्टर ट्रॉली पलटने से इस पर सवार तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि हादसा उहल जंदडू रोड पर पौहज के निकट सुबह लगभग नौ बजे हुआ। हताहत हुये मजदूर असम के रहने वाले है तथा यहां हाई टेंशन टॉवर लाईन पर काम रहे थे।
घायलों को टौणी देवी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां से पांच को हमीरपुर क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया गया जबकि एक अन्य को गंभीर हालत के चलते टांडा मैडिकल अस्पताल कांगड़ा भेजा गया है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रूपये की तत्काल राहत राहत प्रदान की है।