तालाब में डूबने से तीन की मौत
मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज तीन बच्चों की तालाब में नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई
By : एजेंसी
Update: 2017-06-15 18:22 GMT
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज तीन बच्चों की तालाब में नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेला कोठार स्थित तालाब में नहाने के लिए गये कोमल कोल (8) और प्रीती यादव (8) की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई।
इसी प्रकार शहर की कोलगवां कोतवाली के कैमा गांव में स्थित एक तालाब में नहाने गये एक 10 वर्षीय लड़के की पानी में डूबने से मौत हो गई।