परमीश व मन्नत के नगमों पर झूमे हजारों लोग

'ग्रेट नोएडा फेस्ट' के पहले संस्करण में पंजाबी गायक परमीश वर्मा, सुक्खे, मन्नत नूर और अन्य नौ कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज और दिलकश नगमों से यहां के हजारों लोगों को खूब झुमाया

Update: 2018-11-05 23:46 GMT

ग्रेटर नाएडा (उप्र)। 'ग्रेट नोएडा फेस्ट' के पहले संस्करण में पंजाबी गायक परमीश वर्मा, सुक्खे, मन्नत नूर और अन्य नौ कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज और दिलकश नगमों से यहां के हजारों लोगों को खूब झुमाया। दिवाली से पहले 3 व 4 नवंबर को दिन से लेकर देर शाम तक चले अपनी तरह के इस अनोखे आयोजन का ग्रेटर नोएडा और आसपास के वाशिंदों ने जमकर लुत्फ उठाया। मशहूर कलाकारों के गीतों के बीच चर्चित डीजे जुल्फी, अंकिता, योगी और गौरी ने भी अपनी कला-प्रस्तुतियों से रंग जमाया। खास बात यह कि इस मौके पर लजीज व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया।

इस मौके पर बच्चों के खेलने और झूला झूलने का इंतजाम भी किया गया था। अपने परिवार के साथ आए बच्चों ने कुछ खास खेलों और झूलों का आनंद लिया। मनोरंजन के साथ लजीज व्यंजनों और खेल-कूद जैसी गतिविधियों का मजा एक ही जगह मिल जाने से गौड़ सिटी के वाशिंदे काफी खुश नजर आए।

आयोजकों में से एक इन्वेस्टर्स क्लीनिक के सन्नी कत्याल ने कहा, "इस आयोजन का मकसद था गौड़ सिटी में रहने वालों का शुक्रिया अदा करना, क्योंकि उन्होंने हम पर भरोसा किया और हमें स्वीकार किया। हमें यह देखकर खुशी हुई कि यहां वाश्िंादों ने अपने पसंदीदा कलाकारों के परफॉरमेंस बड़े मन से देखे और इस जश्न का दिल खोलकर लुत्फ लिया। हम भविष्य में और भी बेहतरीन कलाकारों को यहां बुलाएंगे।"

वहीं, गौड़ ग्रुप के सार्थक गौड़ ने कहा, "हम घर खरीदनेवालों को उनका उचित मूल्य देने में यकीन रखते हैं। इस जश्न के जरिए हमने अपने ग्राहकों का शुक्रिया अदा किया और उनके लिए ऐसे मनोरंजक प्रोग्राम का इंतजाम किया, जिसे वे वर्षो याद रखेंगे। गौड़ सिटी के वाशिंदों और इस आयोजन में शामिल हुए तमाम लोगों का मैं शुक्रगुजार हूं। हमें खुशी है कि हमारे अपनों ने यहां आकर जी भरके मस्ती की।" 

Full View

Tags:    

Similar News