उत्तर प्रदेश में है गुंडा राज : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में गुंडा राज है और वहां पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है।;

Update: 2020-07-03 12:49 GMT

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में गुंडा राज है और वहां पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है।

श्री गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया "उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का एक और प्रमाण। जब पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे होगी। मेरी शोक संवेदनाएँ मारे गए वीर शहीदों के परिवारजनों के साथ हैं और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"

यू.पी. में गुंडाराज का एक और प्रमाण। जब पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे होगी?

मेरी शोक संवेदनाएँ मारे गए वीर शहीदों के परिवारजनों के साथ हैं और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।https://t.co/jTptULhObH

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 3, 2020

कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी कानपुर में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने पर की है।

 

Full View

Tags:    

Similar News