छात्र-छात्राओं से तुड़वाए जा रहे मिर्ची के डंठल

झिरन्या ! । प्रदेश सरकार बाल श्रमिकों के लिए नये-नये कानून बनाती हैं। वहीं दबंगी ठेकेदारों द्वारा इस कानून की धज्जियां उड़ाते हुए मासूमों से दहाड़ी मजदुरी करवाई जा रही है।;

Update: 2017-02-07 04:03 GMT

झिरन्या !  । प्रदेश सरकार बाल श्रमिकों के लिए नये-नये कानून बनाती हैं। वहीं दबंगी ठेकेदारों द्वारा इस कानून की धज्जियां उड़ाते हुए मासूमों से दहाड़ी मजदुरी करवाई जा रही है। म.प्र. के भाजपा सरकार के मुखिया शिवराजसिंह प्रदेश भर में छोटे-छोटे बच्चों का मामा बनने का ढिंडोरा पिटते रहते हैं, ऐसे मामा के राज में आला अधिकारीयों के नाक के नीचे ठेकेदारों के द्वारा बाल श्रमिकों का शोषण किया जा रहा हैं।
तहसील झिरन्या के ग्राम चैनपुर, डेहरिया, मारूगढ़, पिछोडिय़ा, काकोड़ा में स्कूल के बच्चों के द्वारा दैनिक मजदूरी देकर बच्चों से मिर्ची के डंठल तुड़वाये जा रहें हैं। यह क्षेत्र यू तो बहुत प्रसिद्ध हैं, जिसमें जिले के जनप्रतिनीधी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान का संसदिय क्षेत्र होने के बावजूद भी यहां के अधिकारी ऐसे कार्यों की अनदेखी कर रहे है। जिसके कारण बालश्रमिकों के द्वारा कार्य कराने वालों ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं। रविवार को स्थानीय पत्रकारों ने क्षेत्र का दौरा करते हुए पाया कि स्कूली बच्चों से बालश्रम कराया जा रहा हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष संजय गंगराड़े ने एस.डी.ओ.पी. पी.एस रणावत को अवगत कराया जिस पर एस.डी.ओ.पी. ने कार्यवाही की जाने का आश्वासन दिया। बताया जाता हैं कि गत वर्ष भी इस संबंध में स्थानीय एवं जनप्रतिनिधीयों एवं पत्रकारों द्वारा आवाज उठाई गई थी। जिसके फलस्वरूप ऑपरेशन स्माईल कार्यवाही करते हुए मिर्ची डंठल तोड़ रहें 70 से 80 बच्चों को ठेकेदार के चुंगल से मुक्त कराया था। डॉक्टरों का मानना हैं कि ऐसे कार्य करने से मासुम बच्चों के शरीर पर गंभीर बिमारीयों का असर पड़ सकता हैं। जैसे कि ऑखों कि रोशनी जाना, बौद्धिक विकास आदि जैसी गंभीर बिमारीयों के शिकार हो सकते हैं।
श्रम करा रहे ठेकेदारों से इस संबंध में चर्चा की गई तो मिर्ची ठेकेदार अरविंद जैन निवासी बैडिय़ा तथा राजु बैडिय़ा ने बताया कि हमारे द्वारा किसी भी बालश्रमिक को कार्य नहीं दिया जाता फिर भी यह लोग कार्य कर रहैं हैं। यह एक बड़ा विषय हैं। संपूर्ण मामले की जानकारी स्थानीय राजस्व अधिकारी भीकनगांव पी.एस. सिंग ने मामले की सीडी बनाकर जनपद के बाबु को देनी की बात कहते हुए सीडी को देखने के बाद कार्यवाही की बात कहीं हैं। पुलिस थाना प्रभारी के बाहर होने के कारण चैनपुर थाने से कोई भी मौके पर नहीं पहुचा। थाना प्रभारी के आने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया। स्थानिय तहसीलदार पी.एस.अगास्या ने चैनपुर पटवारी आर.आय. को मौके पर पहुंचा कर पंचनामा बनाकर जॉंच प्रारंभ कर दी हैं। सुत्रों के अनुसार श्रम अधिकारी के भ्रमण नहीं करने के कारण क्षेत्र में आये दिन बालश्रमिक कार्य कराने वालों की संख्या बढ़ती जा रहीं है।

Tags:    

Similar News