फिल्म 'उजड़ा चमन' में है गंजे व्यक्ति की कहानी
फिल्म 'उजड़ा चमन' ने काफी प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में गंजे व्यक्ति की कहानी बयां की गई है।
By : एजेंसी
Update: 2019-11-01 18:07 GMT
मुंबई । फिल्म 'उजड़ा चमन' ने काफी प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में गंजे व्यक्ति की कहानी बयां की गई है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका सनी सिंह ने निभाई है, जो 30 साल की उम्र में गंजेपन की समस्या से जूझ रहे हैं और खूबसूरत पत्नी की तलाश में हैं। इस फिल्म में मानवी गागरू व सौरभ शुक्ला भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अब लोगों की प्रतिक्रियाएं देखनी हैं। देखनी है कि वे इस फिल्म को कितने स्टार देते हैं।
फिल्म के निर्माता मंगत पाठक व अभिषेक पाठक हैं। उजड़ा चमन 2017 में आई कन्नड़ फिल्म 'ओंदू मोत्तेया कथे' की रिमेक है।