जबरजस्ती शमशान की भूमि पर सफेद पोश! नेताओं की आड़ में चल रहा अवैध कब्जा

वाल्मीकि समाज के लोगों ने ग्राम प्रधान पति पर लगाया अवैध प्लाटिंग करने का आरोप एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र;

Update: 2022-12-19 20:53 GMT

- सुरेन्द्र सिंह भाटी

बुलंदशहर शिकारपुर। बड़ी संख्या में एकत्रित होकर वाल्मीकि समाज के लोग शिकारपुर तहसील में एसडीएम कार्यालय पहुँचे जहाँ पर उन्होंने ग्राम प्रधान पति पर आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र एसडीएम को दिया गया और वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया है कि चौधरी चरण सिंह छात्रावास के पश्चिम में व राजकुमार पाईप फैक्ट्री के पूरब में तथा रावत स्कूल के सामने शमशान मरघट भूमि स्थापित है।

जहाँ पर मरघट की भूमि में अवैध तरीके से दबंगई के बल पर जबरदस्ती ग्राम प्रधान पति चीखल रवि चौधरी द्वारा शमशान घाट में हरे भरे नीम, शीशम, पीपल बरगद, व पापड़ी आदि के लगभग दस पेड़ काट दिये गये है कुछ पेड़ मौके पर कटे पड़े है व कुछ पेड़ो की लड़की काट कर साथ ले गये है वाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अवैध प्लाटिंग व अवैध तरीके से शमशान भूमि में काटे गये हरे पेड़ों का विरोध किया दबंगई के बल पर गाली गलौच मारपीट व जाति सूचक गालियां दी व कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा है कि शमशान भूमि का गेट निर्माण ना रूकवाया जाये वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा वाल्मीकि समाज के शमशान घाट पर मेन गेट चढ़ा रहे थे तभी शिकारपुर पुलिस पहुंच गई और वाल्मीकि समाज द्वारा मेन गेट का कार्य को रूकवाने लगी तो वाल्मीकि समाज की महिलाओं से पुलिस कर्मियों से हुई जमकर नोंकझोंक वाल्मीकि समाज की महिलाएं पुलिस कर्मियों के सामने दीवार पर करने लगी पलस्तर तो पुलिस कर्मियों के छूटे पसीने पुलिस कर्मियों ने अकेला देख शिकारपुर कोतवाली में सूचना दी वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना कि हमारे शमशान घाट है अब से नही काफी समय से शमशान घाट है अब भू माफियाओं द्वारा प्लाटिंग की जा रही है।

वाल्मीकि समाज के शमशान घाट पर भू माफियाओं द्वारा प्लाटिंग की जाती है तो वाल्मीकि समाज इस बात को बर्दाश्त नहीं करेगा वाल्मीकि समाज की कोई सुनने वाला नहीं है वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि दबंग लोग इस भूमि में जबरदस्ती प्लॉट ले रहे है और वाल्मीकि समाज को अपशब्द का प्रयोग कर रहे है इस मौके पर सतीश चन्द्र, राकेश, राजेश, विशाल, गौरव, पदम कुमार, जंगू, प्रमोद कुमार, आदि लोग मौजूद रहे ।

Full View

Similar News