सरकार युवाओं के लिए रोजगार सृजन में असफल : राहुल
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगारों के सृजन में पूरी तरह से असफल रही है।
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-01-31 14:35 GMT
नई दिल्ली। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगारों के सृजन में पूरी तरह से असफल रही है। राहुल ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "आज देश में मुख्य सवाल युवाओं के लिए रोजगार का सृजन करना है। इस संदर्भ में यह सरकार पूरी तरह से असफल रही है।"
राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हए सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सराहना की है।