आदिवासी महिला की खेत को सडक़ ठेकेदार ने बनाया खाई

राजनांदगांव ! कथित तौर पर जिले में सबसे ज्यादा सडक़ों का जाल बिछाने वाली फर्म महावीर कंस्ट्रक्शन की नजर अब मुढीपार पंचायत में है ।;

Update: 2017-02-23 00:28 GMT

मुढ़ीपार पंचायत में मुरूम का अवैध खनन
राजनांदगांव !  कथित तौर पर जिले में सबसे ज्यादा सडक़ों का जाल बिछाने वाली फर्म महावीर कंस्ट्रक्शन की नजर अब मुढीपार पंचायत में है । यहां इस फर्म को पहाड़ी मंदिर मनगटा से मुढि़पार तक सडक़ निर्माण का ठेका मिला है । सडक़ का जाल बिछने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी तो है लेकिन ठेकेदार द्वारा आदिवासी महिला की जमीन को अवैध रूप से खोदकर बेतहाशा मुरूम निकाले जाने से आक्रोश भी है । ठेकेदार ने खनिज विभाग की न तो अनुमति लेना मुनासिब समझा और न ही मुरूम निकासी की रायल्टी देना ।
मनगटा के वन चेतना केन्द्र तक पहुंच मार्ग को सुगम बनाने पहाड़ी मंदिर से मुढ़ीपार रेलवे क्रासींग तक सडक़ का जाल बिछाया जा रहा है । इसके लिए सारी प्रक्रिया भी पूरी हो चूकि है । ठेकेदार ने नियम कायदों को ताक में रखकर काम भी शुरू कर दिया है । मुढिपार पंचायत के ग्राम झुराडबरी में पहाड़ी पर आदिवासी महिला प्रमीला कुजूर की करीब 7 एकड़ जमीन है, उक्त भूमि को कथित रूप से खेती योग्य बनाने ठेकेदार ने मुरूम निकालने की महिला से कथित तौर पर अनुमति तो ले ली लेकिन खनिज विभाग को इस मामले में अंधेरे में रखा । कई जेसीबी मशीनों से ठेकेदार ने उक्त 7 एकड़ भूमि को जगह-जगह खोद कर हजारों ट्रक मुरूम निकाल लिया और विभाग को हवा नहीं लगने दी । आज स्थिति यह है कि आदिवासी महिला की जमीन खेती योग््य नहीं रह गई है क्योंकि ठेकेदार के लोग उक्त भूमि को इतना खोद डाले है कि कुंआ जितना गहरा हो गया है । जमीन से पानी तक निकलने लगा है । इस अवैध व मनमाने खुदाई का जब पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को पता चला तो दो दिनों पहले उन्होंने ठेकेदार की मुरूम से भरी गाडिय़ों को रोक कर विरोध भी जताया । जैसे-तैसे मामला शांत हुआ लेकिन ठेकेदार ने आनन-फानन में सडक़ पर मुरूम बीछा कर डब्ल्यू बी एम का कार्य पूरा कर दिया । आश्चर्य की बात तो यह है कि ठेकेदार ने मुरूम निकालने संबंधी अनुमति का आवेदन आज तलक नहीं किया है । एैसा नहीं कि विभाग को इसकी जानकारी नहीं है, ग्रामीणों ने इसकी बकायदा शिकायत करने की बात कही है लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी मिलीभगत के चलते वहां झांकने तक नहीं गए ।
विभाग से अनुमति नहीं : खनिज निरीक्षक
इधर इस मामले में खनिज विभाग के निरीक्षक बबलू पांडे के मुताबिक सडक़ निर्माण एजेंसी महावीर कंस्ट्रक्शन ने निजी भूमि से मुरूम खुुदाई की कोई लिखित जानकारी नहीं दी है । इस बारे में नियम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि निजी भूमि से जमीन मालिक की अनुमति पर 3 फीट मुरूम निकालने की ही छुट रहती है उसे भी बगैर अनुमति परिवहन नहीं किया जा सकता । माल निकालने के बाद विभाग के अधिकारी मौका मुयाना के बाद ही परिवहन की अनुमति देता है । और यदि 3 फीट से अधिक की खुदाई कर मुरूम निकासी की गई है तो रायल्टी का प्रावधान है । जब श्री पांडे को महावीर कंस्ट्रक्शन के द्वारा बेतहाशा मुरूम निकालकर सडक़ पर बिछा देने की जानकारी दी गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि झुराडबरी से मुरूम निकासी संबंधी कोई कागज विभाग को नहीं मिला है ।

Tags:    

Similar News