'लोकतांत्रिक लोकाचार, देशभक्ति के जोश के कारण भाजपा ऊंचाई पर पहुंची'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर पार्टी सदस्यों को बधाई दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर पार्टी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि पार्टी अपने लोकतांत्रिक लोकाचार और देशभक्ति के जोश के कारण इतनी ऊंचाई पर पहुंची है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन सभी नेताओं को याद किया, जिन्होंने पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी।
पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने ट्वीट किया, "39 साल पहले आज के ही दिन भाजपा का जन्म समाज की सेवा और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अटूट प्रतिबद्धता के साथ हुआ था। हमारे कार्यकर्ताओं के प्रयासों का धन्यवाद, भाजपा भारत की प्रमुख पार्टी बन गई है।"
39 years ago on this day, @BJP4India was born with an unwavering commitment to serve society and take the nation to new heights. Thanks to the efforts of our Karyakartas, BJP has become India’s preferred party. Greetings to the BJP family on the Party’s Foundation Day. pic.twitter.com/fBHp3fBQ2a
उन्होंने कहा कि भगवा दल हमेशा जमीन से जुड़ा रहा और जब साथी भारतीयों की मदद करने की बात आई तो सबसे आगे रहा।
उन्होंने कहा, "पार्टी अपने लोकतांत्रिक लोकाचार और देशभक्ति के जोश के कारण इतनी ऊंचाई पर पहुंची है। हमारे विकास कार्यो ने पार्टी को समाज के सभी वर्गों, भारत के हर हिस्से तक पहुंचाया है।"
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मैं संगठन के उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूँ जिन्होंने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर आज हमें इस वैभव तक पहुँचाया है। pic.twitter.com/784aaoBBeK
मोदी ने कहा, "मैं आश्वस्त हूं कि भाजपा कार्यकर्ताओं का पूरा परिवार दिन-रात काम कर यह सुनिश्चित करेगा कि हमारी पार्टी व हमारे सहयोगियों को फिर से भारत के लोगों का आशीर्वाद मिले।"
उन्होंने कहा, "बीते पांच वर्षो में बहुत कुछ हुआ है और हम देश के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं।"
वहीं दूसरी तरफ शाह ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जिसके पास ऐसे असंख्य कार्यकर्ता हैं, जिनका कोई परिवार नहीं है।
शाह ने ट्वीट किया, "वह पार्टी को ही अपना परिवार मानते हैं। संगठन के विकास और राजनीतिक वैभव की यात्रा इन्हीं नेताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण सम्भव हुई है।"
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मोदी के नेतृत्व वाले नये भारत का निर्माण करने का आग्रह किया।