सीएसआईडीसी पर हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख जुर्माना

बिलासपुर ! छत्तीसगढ़ राज्य अधोसंरचना विकास निगम (सीएसआईडीसी) पर दो लाख रूपए का जुर्माना लगाते हुए सिरगिट्टी औद्योगिक प्रक्षेत्र में सडक़ निर्माण गड़बड़ी की जांच;

Update: 2017-02-18 23:34 GMT

सडक़ निर्माण के ठेके में गड़बड़ी का मामला
एसपी स्तर के अधिकारी से जांच कराने के निर्देश

बिलासपुर !  छत्तीसगढ़ राज्य अधोसंरचना विकास निगम (सीएसआईडीसी)  पर दो लाख रूपए का जुर्माना लगाते हुए सिरगिट्टी औद्योगिक प्रक्षेत्र में सडक़ निर्माण गड़बड़ी की जांच एसपी स्तर के अधिकारी से करवा कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिए हैं।
सिरगिट्टी औद्योगिक प्रक्षेत्र में सडक़ निर्माण के लिए उन कंपनियों से निविदा आमंत्रित की गई थी जिनके पास सडक़ निर्माण संबंधी सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो लेकिन सीएसआईडीसी ने रायपुर का कंस्ट्रक्शन कम्पनी को उसका ठेका दे दिया जिसके पास हाटमिक्सर प्लांट व अन्य सुविधाएं नहीं थीं। इसके खिलाफ एक अन्य निर्माण कंपनी अमर कंस्ट्रक्शन ने गलत ढंग से टेण्डर स्वीकृत किए जाने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी जिस पर सीएसआईडीसी पर दो लाख रूपए का जुर्माना लगाया और मामले की जांच किसी एसपी स्तर के अधिकारी से कराने के निर्देश दिए।
 

 

Tags:    

Similar News